राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तराखंड की ओर से राजभवन में आयोजित राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण समारोह रैली में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी विजेता प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रहा है। आपदा दुर्घटनाओं और अन्य संकटों के समय सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्यों में निस्वार्थ सेवा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में संगठन द्वारा दिए जा रहे सराहनीय प्रयास समाज को उसकी जिम्मेदारियां और नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु प्रेरित करते हैं।
Breaking News
- यातायात बाधा बनी शराब की 6 दुकानों को शिफ्ट करने का प्रशासन का सख्त आदेश
- उत्तराखंड बना विद्या समीक्षा केंद्र लागू करने वाला देश का पहला राज्य: सीएम धामी
- राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपए
- गोपेश्वर में गुलदार का आतंक लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा गुलदार ग्रामीणों में दहशत
- उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, सेना के शौर्य से रूबरू होंगे छात्र
- विधवा महिला की गुहार पर हरकत में प्रशासन, डीएम ने सुनी राशन कार्ड से जुड़ी फरियाद
- धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: दो संस्थानों का विलय, अतिरिक्त प्रभार वाले निदेशक की नियुक्ति रद्द
- रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
Monday, March 23


