जिला जेल में HIV ने मचाया तांड़व, एक साथ 15 कैदी पॉजिटिव निकले!
HIV-Aids spread in prison, 15 affected in reports
हरिद्वार जिले की रौशनाबाद जेल आजकल खूब चर्चाओं में से एक है,यहां से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है! जिला कारागार में एक साथ 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि ये खुलासा उस वक्त हुआ जब विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जेल में रूटीन मेडिकल चेकअप किया गया। रिपोर्ट आई तो जेल प्रशासन के होश भी फाख्ता हो गए,मेडिकल रिपोर्ट में एक साथ—15 कैदी एड्स जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित निकले!
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जेल में इस वक्त करीब 1100 कैदी बंद हैं। ऐसे में एक साथ इतने कैदियों का HIV पॉजिटिव मिलना, न सिर्फ जेल प्रशासन बल्कि स्वास्थ्य महकमे के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है। एहतियात के तौर पर इन सभी संक्रमित कैदियों को बाकी कैदियों से अलग कर दिया गया है। अब आनन फानन में सभी पॉजिटिब पाए गए कैदियों का खाने-पीने से लेकर रहने तक की सारी व्यवस्थाएं अलग कर दी गई हैं।