Author: newskhabardar

एक शिकायतकर्ता ने वित्त नियंत्रक की संपत्तियों का कच्चा चिट्ठा सरकार को भेजा, विजिलेंस से गोपनीय जांच कराने की मांग  देहरादून: उत्तराखंड के एक वित्त नियंत्रक आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर गए हैं। आरोप है कि बीते कुछ वर्षों में ही इन्होंने 05 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन और फ्लैट खरीद लिए हैं। यह संपत्ति उन्होंने अपनी कतिथ पत्नी, मां और पिता के नाम पर अलग-अलग जगह खरीदी है। उनकी संपत्तियों का साम्राज्य देहरादून से लेकर उत्तर प्रदेश तक में फैला है। वित्त नियंत्रक ने भ्रष्टाचार करते हुए आय से अधिक संपत्ति खरीदी और खुद को पाक…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  मंगलवार को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत किया गया है, यह प्रदर्शनी ऐसा वातावरण प्रस्तुत कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों से लगाई गई मेगा प्रदर्शनी की खासियत बताते हुए कहा कि डीआरडीओ, इसरो, टीएचडीसी, और…

Read More

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों  को जनपदो में शिक्षा योजनाओं की ऑनरशिप लेने की हिदायत दी सभी डीएम को सम्पर्क योजना की माह में एक बार अनिवार्यतः समीक्षा के निर्देश चम्पावत, सितारगंज, पौड़ी, खिर्सू, डीडीहाट तथा ऊखीमठ ब्लॉक पर विशेष फोकस राज्य के 25 प्रतिशत स्कूलों को सम्पर्क योजना के तहत स्मार्टक्लासेज में अपग्रेड किया गया जनपदों में स्कूली शिक्षा के कायाकल्प के लिए प्रेरित करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों  को शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं की ऑनरशिप लेने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूड़ी सचिवालय में माध्यमिक शिक्षा में जनपदों में समग्र शिक्षा तथा…

Read More

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के विकासखण्ड़ नौगांव में क्वालगांव झुमराड़ा मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु 329.71 लाख, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव सयूरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु 469.53 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में एन०एच० 109 के कि०मी० 73 से विकास भवन होते हुए न्यू कलेक्ट्रट अल्मोड़ा एवं मेडिकल कालेज अल्मोड़ा तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण…

Read More

शहादत भरा अपना इतिहास जानना बहुत जरूरी राज्य आंदोलन को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर कथाकार सुभाष पंत ने कहा-अच्छा कदम सुभाष पंत को मिला है उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान कथाकार सुभाष पंत स्कूलों के पाठ्यक्रम में राज्य आंदोलन को शामिल करने के फैसले से बेहद खुश हैं। वह इसे अच्छा कदम बताते हैं। कहते हैं-शहादत भरे इतिहास की जानकारी हमारे बच्चों को होनी ही चाहिए। उन्हें अपनी विभूतियों के बारे में भी जानना चाहिए। राज्य सरकार के उत्तराखंड भाषा संस्थान ने एक दिन पहले ही सुभाष पंत को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान-2024 से नवाजा है। यह संयोग है कि…

Read More

विकासनगर में अवैध मदरसो पर सरकार की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी, प्रशासन ने 63 अवैध मदरसे किये चिन्हित, आज पाँच अवैध मदरसो को किया गया सीज विकासनगर में अवैध मदरसो पर सरकार की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी है। मार्टिंडेल, हरबर्टपुर, कुंजा में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में आज पाँच अवैध मदरसो को सीज किया गया है। सरकार की इस कार्रवाई से अवैध मदरसा संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है लिहाजा विरोध भी शुरू हो गया है, सरकार पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप लगाये जा रहे हैं। हैरानी की बात यह कि अवैध मदरसे कुछ घरों से भी संचालित किये…

Read More

देहरादून: धामी कैबिनेट की आज महत्वूर्ण कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में करीब 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी. जिसमें आबकारी के साथ ही गन्ने के समर्थमन मूल्य पर बड़ा फैसला लिया गया. साथ ही धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास किताबों में पढ़ाने का फैसला किया है. इसके साथ ही कई बड़े फैसले धामी कैबिनेट ने लिये हैं. धामी कैबिनेट में इन 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर धामी कैबिनेट में उधमसिंहनगर स्थित प्राग फार्म की लगभग 1354 एकड़ भूमि को ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित किये जाने के लिए सिडकुल को हस्तान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट ने निर्णय लिया है.उधमसिंहनगर, तहसील…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड राजभवन में हर साल बसंत उत्सव का आयोजन किया जाता है. इस बार भी बसंतोत्सव 2025 के लिए राजभवन तैयार हो गया है. फूलों और पेड़ पौधों से प्यार करने वाले लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. बसंतोत्सव में इस बार भी कई आकर्षण के केंद्र रहने वाले हैं. दरअसल, आज राजभवन में बसंतोत्सव 2025 का ‘कर्टेन रेजर’ आयोजित किया गया. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने 7 मार्च से राजभवन में शुरू होने जा रहे 3 दिवसीय बसंतोत्सव 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस साल विशेष पोस्टल कवर…

Read More

देहरादून-ऋषिकेश स्थित शोरूम में हुई मारपीट,तोड़ फोड़ और धार्मिक भावनाओं को भड़काने मामलें आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी.पुलिस द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार के उपरांत अब घटना में शामिल नामजद आरोपी पार्षद वीरपाल सहित कैलाश और सूरज जाटव नाम के तीन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई हैं. पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें गठित कर लगातार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार पार्षद और उसके 02 साथियों की गिरफ्तारी की गई है.अब तक इस प्रकरण में 06 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी. पुलिस…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

Read More