Author: newskhabardar

सभी शिक्षकों का डिजिटल तकनीक में शिक्षित होना अब अनिवार्य, 31 मार्च तक करना होगा 10 घंटे का कोर्स राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अपर निदेशक ने जारी निर्देश में कहा कि आधुनिक समय में हर व्यक्ति को डिजिटल तकनीकी में शिक्षित होना आवश्यक है। प्रदेश के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को अब डिजिटल तकनीक में शिक्षित होना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें 31 मार्च तक 10 घंटे का ऑनलाइन कोर्स करना होगा। एससीईआरटी ने इसके लिए ई-सृजन एप तैयार किया है। अपर निदेशक एससीईआरटी प्रदीप कुमार रावत ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश…

Read More

संसदीय कार्यमंत्री के बयान से खफा कांग्रेस MLA प्रीतम, दी कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफे की चेतावनी प्रीतम सिंह का मीडिया को दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहने लायक नहीं है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। कहा कि जब तक प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहेंगे, तब तक कार्यमंत्रणा की बैठक में नहीं जाऊंगा। यहां तक समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दूंगा। प्रीतम सिंह का मीडिया को दिया बयान सोशल मीडिया पर…

Read More

पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी, चल रही सत्यापन प्रक्रिया राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली हैं। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 323, हल्द्वानी 320, श्रीनगर में 300, हरिद्वार 310, अल्मोड़ा 207 पद शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान हल्द्वानी को शीघ्र 1314 नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1314 नर्सिंग अधिकारियों के दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने विभागीय…

Read More

पीएम किसान सम्मान निधि: 19वीं किस्त जारी…उत्तराखंड के 8.21 लाख किसानों के खातों में जमा हुए 181 करोड़ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 8.21 लाख किसानों के बैंक खातों में 181 करोड़ की राशि जमा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से सम्मान निधि की 19वीं किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से जारी की है। सोमवार को देहरादून के सरखेत में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री…

Read More

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू ओडली गांव के समीप हाईवे किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर एचडी-85 में अचानक लाग गई। बताया जा रहा है कि रोलर के इंजन में गडबड़ी से आग लगी और उसने फ्यूल टैंक को भी अपने आगोश में ले लिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओडली गांव के समीप सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। सूचना पर फायर स्टेशन रतूड़ा से रेस्क्यू…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हर्षिल- मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही सभी तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और यह दौरा राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। सीएम धामी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हर्षिल से मुखवा तक की…

Read More

News Khabardar Bureau मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियो को पत्र लिख राज्य सरकार के अधीन कार्यरत विवाहित कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी के तहत सुनिश्चित करवाने को कहा। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता यूसीसी के तहत दिनांक 26-3-2010 के बाद हुए विवाहो की पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में समान नागरिक संहिता हेतु नामित जनपदीय नोडल अधिकारी द्वारा अपने जिले में कार्यरत समस्त विवाहित कार्मिकों के विवाह पंजीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए। इस संबंध में प्रत्येक जनपद द्वारा नियमित रूप से आख्या सचिव, गृह उत्तराखंड शासन…

Read More

शांतिपूर्ण हुआ चुनाव, कुल 81.7 फीसदी मत पड़े, आज होगी मतगणना सोमवार को कुल 11 पदों के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। करीब साढ़े नौ बजे से मतदान शुरू होना था, लेकिन अधिवक्ता सुबह सात बजे से ही कचहरी परिसर में पहुंचने लगे थे बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। इस दौरान कुल 3385 मतों में से 2765 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस हिसाब से बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार लगभग 81.7 फीसदी मतदान हुआ। अब मंगलवार को मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी…

Read More

विधायकों से रंगदारी मांगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गृहमंत्री के बेटे के नाम से किया था फोन रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नंबर पर बीती 13 फरवरी को एक युवक ने काॅल कर खुद को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताकर मंत्री बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम से रुद्रपुर, नैनीताल और हरिद्वार के रानीपुर विधायक को मंत्री बनाने का झांसा देने और करोड़ों रुपये मांगने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तराखंड की ओर से राजभवन में आयोजित राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण समारोह रैली में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी विजेता प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रहा है। आपदा दुर्घटनाओं और अन्य संकटों के समय सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्यों में निस्वार्थ सेवा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में संगठन द्वारा दिए जा रहे…

Read More