- यातायात बाधा बनी शराब की 6 दुकानों को शिफ्ट करने का प्रशासन का सख्त आदेश
- उत्तराखंड बना विद्या समीक्षा केंद्र लागू करने वाला देश का पहला राज्य: सीएम धामी
- राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपए
- गोपेश्वर में गुलदार का आतंक लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा गुलदार ग्रामीणों में दहशत
- उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, सेना के शौर्य से रूबरू होंगे छात्र
- विधवा महिला की गुहार पर हरकत में प्रशासन, डीएम ने सुनी राशन कार्ड से जुड़ी फरियाद
- धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: दो संस्थानों का विलय, अतिरिक्त प्रभार वाले निदेशक की नियुक्ति रद्द
- रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
Author: newskhabardar
पौड़ी गढ़वाल: गहरी खाई में गिरी कार, पूर्व अध्यापक की मौत, बहू गंभीर रूप से घायल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा अंतर्गत मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में आज दिनांक 6 मई 2025 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बैजरो रोड की ओर लगभग 200 मीटर आगे एक मारुति 800 (UA12-5903) कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में ग्राम भैसोड़ा, पोस्ट जोगीमड़ी, थाना थलीसैंण निवासी पूर्व अध्यापक जगत सिंह नेगी (पुत्र स्व. मान सिंह नेगी, उम्र 64 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, उनकी पुत्रवधु बबीता देवी…
वित्त विभाग के शासनादेश संख्या-250642/xxvii-10/2024-ई-22807/2022. दिनांक-29 अक्टूबर, 2024 द्वारा राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, जिन्हें 7वां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य है, को दिनांक 01 जुलाई, 2024 से 53% की दर से प्रतिमाह महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया है। 2-वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, भारत सरकार के कार्यालय ज्ञाप संख्या-1/1(1)/2025-ई-II (बी), दिनांक-02 अप्रैल, 2025 एवं निदेशक, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार के पत्र दिनांक 11 अप्रैल, 2025 के क्रम में राज्य सरकार और राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा…
देहरादून: पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर लिया है। भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। मंगलवार आधी रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान में स्खित आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, ‘ऑपेरशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान मुद्रिके, कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर समेत 9 ठिकानों पर…
दून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के बाद अब उनकी 600 फ्लैट की श्वरा नेचर आवासीय परियोजना पर पूर्ण विराम लगा दिया गया है। साहनी कंस्ट्रक्शन एलएलपी के अंतर्गत पार्टनर रहे बिल्डर संजय गर्ग के आवेदन कर उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) ने परियोजना का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। हालांकि, इससे पहले परियोजना में फ्लैट बुक कराने वाले सभी 72 व्यक्तियों को उनके 12 करोड़ रुपए 11 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाए गए। सहस्रधारा रोड स्थित ईश्वरा नेचर परियोजना पर संकट के बादल तभी मंडराने लगे थे, जब मई 2024 में शहर के…
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट इस बार पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से मिल रही है राहत विगत 2 मई शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो चुकी हैं, गत वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन प्रणाली लागू की है। जिससे सभी यात्रियों को आसानी से बाबा के दर्शन हो रहे हैं। देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि…
केदारनाथ धाम में नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वालों पर हुआ अभियोग पंजीकृत कपाट खुलने के पूर्व की है वीडियो गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मंदिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुलने के बाद का नहीं है। इस प्रकरण में वादी श्री गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गई तहरीर के आधार पर मु.अ.सं.…
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर का किया शुभारंभ। हाउस ऑफ हिमालयाज के प्रमोशन और अन्य कामों के लिए भारत सरकार, उत्तराखंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी: केंद्रीय मंत्री। अब देश – विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में हाउस ऑफ हिमालयाज स्टोर का शुभारंभ किया। इस स्टोर के खुलने से…
स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए- मुख्यमंत्री। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर किया जाए कार्य। बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए। प्रत्येक जनपद में प्रथम चरण में क्लस्टर विद्यालय में बनाये जायेंगे एक-एक आवासीय हॉस्टल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का अगले…
मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ जनपद हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा टिहरी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मिलेगी सेवा एक यूनिट महिलाओं की देखभाल के लिये समर्पित प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पांच पूर्ण रूप से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर मेें किया गया। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न पदों पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उच्च शिक्षा विभाग में 52 पदों पर तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में 87 पदों पर दी गई नियुक्ति। साढ़े तीन वर्षों में सरकारी सेवा में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेईस हजार हुई। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी से जुटने का आह्वान किया। उत्तराखंड में अब नौकरियां पाने का एकमात्र आधार योग्यता, प्रतिभा व क्षमता – मुख्यमंत्री। उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्त 139…

