- यातायात बाधा बनी शराब की 6 दुकानों को शिफ्ट करने का प्रशासन का सख्त आदेश
- उत्तराखंड बना विद्या समीक्षा केंद्र लागू करने वाला देश का पहला राज्य: सीएम धामी
- राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपए
- गोपेश्वर में गुलदार का आतंक लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा गुलदार ग्रामीणों में दहशत
- उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, सेना के शौर्य से रूबरू होंगे छात्र
- विधवा महिला की गुहार पर हरकत में प्रशासन, डीएम ने सुनी राशन कार्ड से जुड़ी फरियाद
- धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: दो संस्थानों का विलय, अतिरिक्त प्रभार वाले निदेशक की नियुक्ति रद्द
- रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
Author: newskhabardar
उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल के पहले दिन ताइक्वांडो में पांच पदक जीते 38वें राष्ट्रीय खेल के ताइक्वांडो मुकाबलों का आगाज मिलम हॉल, मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में हुआ, जहां देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले दिन के रोमांचक क्योर्गी मुकाबलों में एथलीटों ने अपनी फुर्ती, ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ा संघर्ष किया। महिला क्योर्गी स्पर्धाओं में गुजरात की तविशा ककड़िया ने अंडर-46 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तराखंड की विशाखा साह ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-57 किग्रा वर्ग में उत्तराखंड की पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
*जन विकास के लिए लेना ही है, Personal, Profesional Risk,* *2 महीनों की जद्दोजहद उपरांत डीएम ने जुटा ली 10 करोड़ की धनराशि,* *दिलाराम,कुठालगेट साईं मंदिर जंक्शन, घंटाघर है शामिल* *लगेंगी 10 नई ट्रैफ़िक लाइट,* *आईएसबीटी flooding का permanent निदान* *एक head से दूसरे head; उच्च स्तरीय consent; presentation; note sheets, के सभी पड़ाव किए पार* *सभी का टेंडर एकमुश्त जारी* *आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का होगा स्थायी समाधान* देहरादून जिलाधिकारी सविन बसंल देहरादून शहर मुख्य चौक चौराहे/ स्थल को पौराणिक धरोहर से सौंदर्यकृत करने एवं जनमानस को सुगम सुरक्षित सड़क सुविधा मुहैया कराने में हर स्तर पर तेजी से…
*बीआरपी-सीआरपी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी* *उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा के बाद अधिकारियों को दिये शीघ्र भर्ती के निर्देश* *कहा, आपसी समन्वय स्थापित कर दूर करें प्रयाग पोर्टल से जुड़ी विसंगतियां* देहरादून, समग्र शिक्षा के अंतर्गत लम्बे समय से लटकी सीआरपी-बीआरपी भर्ती पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुये भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रयाग पोर्टल में आ रही व्यवहारिक…
*भू- माफियाओं पर दून पुलिस का कसता शिकंजा* *भूमि धोखा-धड़ी में लिप्त अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्त द्वारा पूर्व में विक्रय की गई अपनी भूमि को दोबारा किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर की थी धोखाधड़ी* *थाना प्रेमनगर* वादी दुर्गेश कुमार गौड पुत्र श्री प्रेमलाल गौड़ उम्र- 47 वर्ष, निवासी- शिवगंगा एनक्लेव लाइन नंबर 5 डांडा लखौण्ड थाना रायपुर देहरादून के द्वारा थाना प्रेमनगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अभियुक्तगण 1- संजय सकलानी पुत्र जे0पी0 सकलानी निवासी 100 टैगौर बिला शिव मंदिर के पास चकराता रोड देहरादून, व…
धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र राज्य के लगभग 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा सेवा लाभ प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त की आयु सीमा बढ़ा दी है। विशेषज्ञ डाक्टर अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आयु सीमा…
खेलों से सपने साकार: उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने प्रदेश के युवाओं को न सिर्फ खेलों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा भी दी। इन खेलों ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करने से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने बच्चों और युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। खेलों को देखने आई महिलाओं और दर्शकों ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के युवाओं को खेलों की दुनिया में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिला है। एक दर्शक ने कहा, “राष्ट्रीय खेल के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। बच्चों ने इन खेलों से सीखा कि मेहनत और टीम वर्क से सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है।” खेलों से मिली नई दिशा इन खेलों के जरिए बच्चों ने न केवल खेलों में रुचि बढ़ाई, बल्कि यह भी सीखा कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से ही सफलता संभव है। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों ने भाग लेकर अपने कौशल को निखारने का अवसर पाया। स्टेडियमों में उमड़ी भीड़ और खिलाड़ियों का उत्साह यह दर्शाता है कि उत्तराखंड में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। राज्य के खेल प्रेमियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भविष्य में प्रदेश को खेलों की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। स्टेडियम का हुआ विकास राष्ट्रीय खेल के आयोजन से उत्तराखंड के स्टेडियमों का भी कायाकल्प हुआ है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेडियमों ने खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच दिया, जिससे आने वाले वर्षों में यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने की उम्मीद है। युवाओं के सपनों को मिले पंख इन खेलों से प्रदेश के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्होंने खेलों को करियर के रूप में अपनाने की दिशा में सोचना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय खेल की सफलता ने यह संदेश दिया है कि “अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।” उत्तराखंड में खेलों का यह सुनहरा अध्याय न केवल खिलाड़ियों को बल्कि पूरे प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।
8वें राष्ट्रीय खेल और पर्यटन का संगम ऋषिकेश /देहरादून: ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की बीच खेल प्रतियोगिताओं ने खेल प्रेमियों और पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। देश भर से आए बेहतरीन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का अनुभव कराया। ऋषिकेश, जो अपनी आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, इन प्रतियोगिताओं के लिए एक आदर्श स्थल साबित हुआ। गंगा नदी के किनारे बसे शिवपुरी में खेल आयोजन ने खिलाड़ियों को अद्वितीय वातावरण में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दिया। खेल प्रेमियों और पर्यटकों ने इस अद्भुत संगम का भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन के चलते ऋषिकेश का पर्यटन उद्योग भी चमक उठा। देशभर से आए खिलाड़ी और उनके समर्थक शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाते दिखे। लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट और गंगा आरती जैसी प्रसिद्ध जगहों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई। राष्ट्रीय खेल की इस रोमांचक प्रतियोगिता ने खेलों के प्रति नई ऊर्जा भरी। दर्शकों ने जहां अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया, वहीं प्रतिभागियों ने भी अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने न सिर्फ ऋषिकेश को खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया, बल्कि यहां के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयां दीं
राष्ट्रीय खेलों की अहम व्यवस्थाओं को संभाल रहीं 1053 महिला वॉलंटियर किसी आयोजन में पहली बार इतनी ज्यादा महिला वॉलंटियर राष्ट्रीय खेलों में उत्साहपूर्वक ड्यूटी को दे रही हैं अंजाम राष्ट्रीय खेलों में मैदान के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी बेटियां जमकर पसीना बहा रही हैं। अपने जुझारूपन का सुबूत दे रही हैं। यह बेटियां वो हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खेलों की अहम व्यवस्थाओं में वॉलंटियर बतौर तैनात किया गया है। पूरे प्रदेश में ऐसी 1053 महिला वॉलंटियरों को ड्यूटी पर लगाया गया है। उत्तराखंड में पहली बार कोई ऐसा आयोजन हो रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया। देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री…
चारों धामों के पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु सभी तीर्थ पुरोहितों के लिए सुझाव। राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी: मुख्यमंत्री। उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चार धाम यात्रा : मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की। इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ…

