Author: newskhabardar

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: भेल मार्ग पर पेड़ गिरने से एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर घायल हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में स्कूटी सवार दो बहनें आ गईं। हादसे में आंचल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों बहनें टिबड़ी की रहने वाली थीं और हादसा गांधी पार्क के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में इस वक्त आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में यूँ तो बैडमिंटन में उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार रहा है। कोच बी एस मनकोटी के अनुसार उत्तराखंड का प्रदर्शन ऐतिहासिक है जहाँ बैडमिंटन दो खिलाड़ी फाइनल तक पहुँचने में कामयाब साबित हुए हैं, तो वहीँ उत्तराखंड के खिलाड़ियों को 6 मैडल मिलने जा रहे है और लक्ष्य गोल्ड मैडल का ही रखा गया है जिसके लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री धामी की खेलों को बेहतर बनाने और खिलाडियों के प्रति की गयी तमाम कोशिशों का उन्होंने धन्यवाद भी किया है। कोच ने कहा कि लक्ष्य सेन काबिले तारीफ…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीबीपी द्वारा कौशल विकास विभाग में युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग तथा आईटीबीपी द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध किये जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसमें आईटीबीपी द्वारा युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जायेगा। कौशल…

Read More

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने से मैदान से पहाड़ तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मंगलवार हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से दिन में गर्मी महसूस की गई। हालांकि रात और दिन में अभी भी ठंड पड़ रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस व…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे अपात्र लोगों की छंटनी स्वस्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। आपको बता दें कि प्रदेश में स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत अब वहीं व्यक्ति आयुष्मान योजना का लाभ उठा सकेगा, जिनका राशन कार्ड, खाद्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई देगा। दरअसल, हाल ही में खाद्य विभाग ने बड़े स्तर पर राशन कार्ड निरस्त कर दिए थे, लेकिन जिन लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए गए थे वो पहले से ही राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवा…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ बड़ी संख्या में स्कूलों के छात्र- छात्राएं मौजूद कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा दी गई विभिन्न प्रस्तुतियों पेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और ISI मार्क उत्पादों को खरीदने के लिए शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो का स्टैंडर्ड्स क्लब, हमारे छात्रों को गुणवत्ता और मानकीकरण का महत्व समझाने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने का…

Read More

नेशनल गेम्स में आज उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड मेडल हासिल हुआ। ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी- 1 प्रतियोगिता में रीमा सेन ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड पदक जीता। उत्तराखंड सरकार द्वारा रीमा सेन को 12 लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। किसी भी राष्ट्रीय गेम में किसी भी राज्य की ओर से दी जाने वाली यह सबसे अधिक धनराशि है। इसके अलावा C1 के नए केनाय सलालम प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

Read More

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि स्वीकृत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदाग्रस्त एवं ग्रामीण क्षेत्र खैर मानसिंह, द्रोण द्वारा, थेवा मालदेवता, अस्थल, अखण्डवाली भिलंग में 500 सोलर स्ट्रीट लगाये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 28.69 लाख (रु० अट्ठाईस लाख उनहत्तर हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा गुरूनानक पब्लिक इण्टर कॉलेज खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून को पुताई पेन्ट एवं मरम्मत आदि कार्यों के सम्बन्ध में की गई घोषणा के कियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रू0 99.99 लाख (रु० निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार मात्र)…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउंड, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अन्तर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अन्तर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत उत्तराखंड के सूर्यांश रावत एवं तमिलनाडु के सतीश कुमार के बीच मेन्स सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें 21/21 ,…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पुस्तिका एवं कैलेंडर का विमोचन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारों धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेण्डर भी यात्रा को बढ़ावा देने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं…

Read More