Author: newskhabardar

आज उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से.नि) द्वारा राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खंड 3 पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों , उत्सवों, दीक्षांत समारोह आदि में दिए गए 108 प्रमुख सबोधनों का संकलन है। 478 पृष्ठों की इस पुस्तक के संबोधनों में राज्यपाल के प्रेरणादायक विचार, राष्ट्र सेवा, एआई टेक्नोलॉजी , शिक्षा , महिला सशक्तिकरण, युवा जागरुकता आदि से जुड़े विषयों पर यह पुस्तक केंद्रित है। आत्मा के स्वर के तीसरे खंड में एक नई पहल के रूप में क्यूआर कोड जोड़े गए हैं जिसकी सहायता से पाठक यूट्यूब पर सीधे…

Read More

3 फरवरी 2025 को, मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल, रायवाला ने SPIC MACAY के सहयोग से एक मनमोहक कुचिपुड़ी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस भव्य आयोजन में प्रतिष्ठित नर्तकी वैजयंती काशी ने भाग लिया, जो बंगालुरु, कर्नाटक से विशेष रूप से आकर अपनी कला का प्रदर्शन करने आईं। उनके साथ चार कुशल संगीतकारों की एक प्रतिभाशाली टीम भी मौजूद थी। कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे कार्यक्रम के लिए एक पवित्र और मधुर वातावरण तैयार किया। इसके पश्चात्, व्यज्ञांती काशी ने कई अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं। एक प्रस्तुति में उन्होंने हमारे शरीर और आत्मा के आपसी…

Read More

आज युवाओं के साथ श्रीमद् भागवत गीता के द्वारा दी गई श्री भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को युवाओं को अवगत कराया गया जिसमें युवाओं को बताया गया कि किस तरीके से आप भगवत गीता का अनुसरण करते हुए नकारात्मक सोच से बहुत दूर रह सकते हो और स्वयं के विकास और स्वयं के विकास के साथ-साथ अपने परिवार समाज व राष्ट्र का निर्माण करने में अपनी‌ अग्रिम भागीदारी निभा सकते हो इस सत्र में आज किस रूप में श्री कृष्णा मौजूद है और किस तरीके से हम सब युवा अर्जुन बनाकर अपने परमात्मा से सीख कर अपने भविष्य का…

Read More

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा आज दिनांक 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर्व को खेती-बाड़ी दिवस के रूप में अल्पाइन इंस्टीट्यूट के संयुक्त तथावधान में आयोजित किया गया । प्रोफेसर रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि यूसर्क द्वारा वसंत पंचमी पर्व को खेती-बाड़ी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । प्रोफेसर रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को खेती-बाड़ी शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है । हमारे देश की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का विशेष योगदान है । हमारे पूर्वजों ने कृषि के क्षेत्र में भारत…

Read More

देहरादून 3 फरवरी। भाजपा परिवार अपने प्रेरणास्रोत पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल जी को उनके जन्म शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों से श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इन कार्यक्रमों के समन्वय के लिए प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रदेश कमेटी बनाई गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है यह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में विभिन्न…

Read More

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर डैªनेज सिस्टम, आईटीएमएस ( इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम ) के डीपीआर को अनुमोदन दिया। इसके साथ ही सीएस श्रीमती रतूड़ी ने उत्तराखण्ड में 12 शहरों के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 500 मिलियन डॉलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु अनुमोदन दिया। उन्होंने  उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए…

Read More

उत्‍तराखंड में प्राइमरी स्‍कूलों के बच्‍च्‍चों पर बढ़ा भार, अब पांच की जगह पढ़ेंगे सात सबजेक्‍ट Uttarakhand School Education उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्राथमिक स्तर पर तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्र सात विषयों की पढ़ाई करेंगे जिसमें हिंदी अंग्रेजी संस्कृत गणित हमारे चारों ओर का संसार कला शिक्षा और शारीरिक शिक्षा शामिल हैं। उच्च प्राथमिक स्तर पर छठी से आठवीं कक्षा तक नौ विषय पढ़ाए जाएंगे। प्राथमिक स्तर पर अब छात्र पांच के स्थान पर सात विषयों की पढ़ाई करेंगे। विद्यालयी शिक्षा की ओर से तैयार की गई राज्य पाठ्यचर्या…

Read More

केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। सूचना पर देर रात केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ हो गई। उत्तराखंड के बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लकड़ी तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलात और लकड़ी तस्करों के फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर…

Read More

शादी में जा रहे परिवार की चलती कार में लगी आग, लपटें निकलती देख कूदकर बचाई जान मुजफ्फरनगर से परिवार रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अचानक आग का गोला बन गई। कार से धुआं निकलता देख लोगों ने खिड़की से निकलकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर…

Read More

महाशिवरात्रि पर पंचांग गणना की जाएगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी तय करेंगे। इस साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू होगी। परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से हिंदू नववर्ष पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने व यमुनोत्री मंदिर समिति यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय व देवडोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसी…

Read More