Author: newskhabardar

प्रदेश का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़ा, जल जीवन मिशन के भी पूरे होंगे काम सरकार का मानना है कि बजट में जो घोषणाएं हुई हैं, उनसे उत्तराखंड राज्य के विकास को भी गति मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष में केंद्रीय करों से राज्य को 444 करोड़ ज्यादा मिलेंगे। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से जो उम्मीद की है, उसकी झलक आम बजट में दिखाई दे रही है। केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से राज्य को मिलने वाली धनराशि बढ़कर 15902 करोड़ होने का अनुमान है। बजट पूर्व हुए सम्मेलन में राज्य सरकार ने साइबर सुरक्षा से बचाव और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस…

Read More

लड़के ने किया प्रपोज तो लड़की ने कर दिया इनकार, गुस्‍से में खोया आपा; दोस्‍त संग डबल मर्डर को दिया अंजाम Double Murder उत्तराखंड के झूलाघाट में नेपाल की सीमा से लगे अछाम जिले के ढकारी गांव में एक युवती और उसकी सहेली की प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार करने पर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने दोनों युवतियों पर पत्थरों से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। भारत की सीमा से लगे नेपाल के अछाम जिले के ढकारी गांव में युवती…

Read More

जाम में फंसी दूल्हे की कार… दुल्हन करती रही इंतजार, परेशानी देख लोगों ने फिर ऐसे निकाला रास्ता रुड़की जाने के लिए बरात सुल्तानपुर से लक्सर होते हुए कुंआखेड़ा मार्ग से निकलने की तैयारी की थी। लेकिन पुरकाजी -हरिद्वार हाईवे पर जाम और भुरनी तिराहे पर बैरिकेड्स लगाए जाने के कारण दूल्हे की कार जाम में फंस गई। लक्सर में शुक्रवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में आयोजित सर्वसमाज की बैठक को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों के दौरान दूल्हे को लेकर जा रही बरात की एक कार जाम में फंस गई।…

Read More

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने की तैयारी शुरू, दौरे के पीछे है ये खास वजह डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फरवरी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान हर्षिल घाटी में सेना, आईटीबीपी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और पर्यटन विभाग की ओर से सीमांत क्षेत्र के लिए ट्रेकिंग अभियान सहित माउंटेन बाइक, एटीवी और आरटीवी रैलियों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही मुखबा में शीतकालीन पर्यटन पर आधारित प्रदर्शनी…

Read More

वसंत पंचमी पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन हुआ तय, तीन माह बाद इस दिन होंगे बदरीविशाल के दर्शन Badrinath Dham वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन चार मई से होंगे। धर्माचार्यों ने पंचाग गणना के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन तेल पिरोने की तिथि भी तय होगी और उसके बाद तेल को गाडू घड़े में भरा जाएगा। भगवान श्री बदरी विशाल धाम के कपाट खुलने की…

Read More

मोनाल को राष्ट्रीय पहचान: उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक क्षण लेकर आई है, बल्कि इस आयोजन ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। खेलों के दौरान मोनाल को “मौली” के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रेरित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच भरने का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय खेल में मौली का आकर्षण देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैचू स्थापित किए गए हैं। ये स्टैचू न केवल खेल आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त, मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद स्थापित कर खेलों के प्रति जोश और उमंग बढ़ा रहा है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई  इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को राष्ट्रीय मंच पर भव्यता से प्रदर्शित किया जा रहा है। खेलों के साथ-साथ, यह आयोजन राज्य की समृद्ध परंपरा और लोकसंस्कृति को देशभर में पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है। उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए इस अनूठे प्रयास से मोनाल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read More

38वें राष्ट्रीय खेल में सरकार की अभिनव पहल – निःशुल्क ई-ऑटो सेवा से दर्शकों को मिल रही सहूलियत देहरादून,  38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक इन खेलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शकों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए खेल परिसर में निःशुल्क ई-ऑटो सेवा शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे आसानी से विभिन्न खेल स्थलों तक पहुंच सकें। दर्शक अपनी गाड़ियाँ निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षित रूप से पार्क कर सकते हैं और फिर इस ई-ऑटो सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब पैदल चलने की जरूरत नहीं होगी। सरकार की यह पहल दर्शकों के अनुभव को और भी सुगम और आनंददायक बना रही है। इस पहल से राष्ट्रीय खेल में भाग ले रहे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को अत्यधिक सुविधा मिल रही है। सरकार द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास से राष्ट्रीय खेल को सफल बनाने में सहायता मिल रही है, और यह पहल भविष्य में भी अन्य बड़े आयोजनों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी। 38वें राष्ट्रीय खेल में सभी दर्शकों को खेलों का भरपूर आनंद लेने और इस आधुनिक सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Read More

नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉनक्लेव के चौथे दिन खेल पोषण और एथलीट जीवन की वास्तविक चुनौतियों पर की गई चर्चा देहरादून : पहले सत्र का विषय था “उन्नत खेल पोषण – उच्चतम प्रदर्शन के लिए,” जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में पोषण विशेषज्ञ डॉ. कोम्मी कल्पना ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, रिकवरी और मानसिक स्वास्थ्य में पोषण की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि खेल पोषण का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शन को बेहतर बनाना, रिकवरी को तेज करना और मनोवैज्ञानिक तनाव को कम करना है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा सामना की जाने वाली सामान्य पोषण संबंधी चुनौतियों जैसे वजन प्रबंधन, नींद की…

Read More

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम देहरादून :  उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेल को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इस सुविधा के माध्यम से दर्शक और वॉलंटियर खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह उत्तराखंड सरकार की पर्यावरण संरक्षण की नीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों व दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से न केवल राष्ट्रीय खेल को एक नया रूप मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड को पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद खेल आयोजनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी। उत्तराखंड सरकार का यह अभिनव प्रयास खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

Read More

त्रिशूल शूटिंग रेंज में निशाना साध सरबजोत गदगद पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ने कहा-ऐसी रेंज देश में कहीं नहीं राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं सबरजोत क्वालीफाइंग राउंड में सफल होकर फाइनल के लिए बनाई जगह महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में निशाना साधते हरियाणा के इस शूटर पर सबकी निगाहें थीं। दस मीटर रेंज की शूटिंग स्पर्धा में इस शूटर ने सटीक निशाने लगाए और फाइनल में जगह बना ली। यह शूटर कोई और नहीं सरबजोत सिंह थे। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के साथ कांस्य पदक जीतने वाले। सरबजोत सिंह त्रिशूल…

Read More