- यातायात बाधा बनी शराब की 6 दुकानों को शिफ्ट करने का प्रशासन का सख्त आदेश
- उत्तराखंड बना विद्या समीक्षा केंद्र लागू करने वाला देश का पहला राज्य: सीएम धामी
- राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपए
- गोपेश्वर में गुलदार का आतंक लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा गुलदार ग्रामीणों में दहशत
- उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, सेना के शौर्य से रूबरू होंगे छात्र
- विधवा महिला की गुहार पर हरकत में प्रशासन, डीएम ने सुनी राशन कार्ड से जुड़ी फरियाद
- धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: दो संस्थानों का विलय, अतिरिक्त प्रभार वाले निदेशक की नियुक्ति रद्द
- रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
Author: newskhabardar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में उन्हें संतवाणी का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा आत्मिक चेतना जागृत करने का एक माध्यम है। रामकथा हमारे जीवन मूल्यों को जागृत करने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का एक दिव्य अवसर है। उनके आदर्शों से पता चलता है कि हमारे जीवन में धर्म, करुणा, सत्य, सेवा और भक्ति की कितनी अधिक महत्ता…
बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को विधि विधान के साथ सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित लक्ष्मी मंदिर गणेश मंदिर आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर देश और दुनिया के लगभग 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे । मुख्यमंत्री ने…
केदारनाथ में लगा बाबा के भक्तों का तांता दो दिनों में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 55 हजार के पार दूसरे दिन पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालु धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन की हुई तारीफ सुप्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। दो दिनों में ही 55 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं। आज शनिवार को 25 हजार 220 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए जबकि शुक्रवार को यात्रा का श्रीगणेश होने पर 30 हजार 154 यात्री केदार धाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने…
मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानी शहीद केसरी चंद को नमन मुख्यमंत्री ने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वीर शहीद केसरी चंद मेले के संचालन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के सिपाही और सुभाष चंद्र बोस के अनुगामी शहीद वीर केसरी चंद के बलिदान दिवस पर चकराता के रामताल गार्डन में आयोजित होने वाले मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर केसरी चंद को नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश…
यूसीसी लागू होने से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के एक नये अध्याय की हुई शुरूआत- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में समान नागरिक संहिता पर आयोजित की गई कार्यशाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला में किया प्रतिभाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित ‘‘समान नागरिक संहिता‘‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उच्च शिक्षा विभाग और देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत…
भगवान श्री बदरीविशाल के कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर उत्तराखण्ड को केन्द्र सरकार की बड़ी सौगात मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्र सरकार द्वारा ज्यातिर्मठ को आपदा से सुरक्षित करने के लिये मंजूर की 291.15 करोड की धनराशि भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात दी गई। केन्द्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर ज्योतिर्मठ को आपदा सुरक्षित करने के लिए 291.15 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ के पुनर्निर्माण गतिविधियों के लिये धनराशि की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री…
पिता के सामने नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गए तीन बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस नाबालिग को सुबह 4:30 बजे बाइक सवार सुहेल, साकिब और सलमान बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन सुहेल पक्ष के लोग पुत्री को लेकर फरार हो गए। पिता के सामने नाबालिग बेटी काे तीन युवकों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को भी पुलिस खंगाल रही है।…
योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंची आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, चार मई को खुलेंगे धाम के कपाट बदरीनाथ मंदिर के कपाट चार मई को ब्रह्ममुहुर्त में छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा आयोजित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे। इस दौरान जय बदरी विशाल के उदघोष और मांगल गीतों से ज्योतिर्मठ नगरी गुंजायमान हो उठी। शनिवार को कुबेर…
23 lakh registered online Chardham Yatra: यात्रा को लेकर उत्साह…अब तक 9895 ने ऑफलाइन तो 23 लाख ने कायाया ऑनलाइन पंजीकरण केदारनाथ के लिए 7,92,312, बदरीनाथ के लिए 7,11,434, गंगोत्री के लिए 4,19,180, यमुनोत्री के लिए 3,84,052 और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 पंजीकरण शामिल हैं। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 23 लाख से पार हो गया है। वहीं, शुक्रवार को एक दिन में चार केंद्रों पर 9895 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को शाम पांच बजे तक चारधाम यात्रा के लिए 23,50,845 पंजीकरण हो गए। इनमें केदारनाथ…
नैनीताल में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सरोवर नगरी में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण जरूर रही, लेकिन अब हालात पूरी तरह से सामान्य हो गए हैं। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह भ्रामक सूचना फैलाई जा रही थी कि नैनीताल पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं है और होटल बुकिंग रद्द की जा रही हैं लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अफवाह है। आईजी कुमाऊं रीधिम अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि नैनीताल, कैंचीधाम समेत समूचा कुमाऊं क्षेत्र देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पर्यटकों से अपील…

