Author: newskhabardar

सीएम धामी ने नगर निगम महापौर एवं नगर पालिका अध्यक्षों से संवाद किया मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता हेतु तैयार तीन वेब पोर्टल लॉन्च किए मुख्यमंत्री ने नगर निकायों के कार्यालयों को डिजिटल करने, रजत जयंती पार्क बनाने, नगर निकायों में वेंडिंग जोन बनाने, भारत सरकार से टाइड फंड को अनटाइड करने का अनुरोध करने की घोषणा की सीएम ने राज्य की प्रत्येक नगर निगम में 10, नगर पालिका में 5 तथा नगर पंचायत में 3 हाई-टेक हैयर सैलून / पार्लर स्थापित करने हेतु स्थानीय महिला एवं पुरुषों हेतु प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाने…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को अपने-अपने विभागों में ई-ऑफिस लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं जनपदों में ई-ऑफिस लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस लागू करने में जनपद पौड़ी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बाकी जनपदों विशेषकर देहरादून, नैनीताल एवं हरिद्वार जनपद को भी शीघ्रातिशीघ्र ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यों को किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने ई-ऑफिस सिस्टम के अंतर्गत शासन एवं निदेशालय के मध्य समन्वय मैकेनिज्म को सरल किए…

Read More

दिल्ली के गैंग से जुड़े हैं बांग्लादेशियों के तार, भारत लाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बांग्लादेशियों को बसाने में दिल्ली की गैंग का हाथ माना जाता है। देहरादून में भी दिल्ली के दो ठेकेदार चार बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर आए थे। बांग्लादेशियों को देहरादून में बसाने में दिल्ली के एक गैंग का हाथ माना जा रहा है। यह गैंग बांग्लादेशियों को बंगाल से बिहार और फिर दिल्ली लाता है। इसके बाद इन लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मजदूरी आदि के काम में लगाया जाता है। बांग्लादेशी देहरादून…

Read More

तीर्थनगरी ऋषिकेश में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। हाल में आबकारी विभाग ने ऋषिकेश क्षेत्र से 10 बारों तक को बंद करा दिया। हालांकि, शराब तस्कर न सिर्फ मौका पाकर ड्राई जोन में भी शराब की आपूर्ति कर देते हैं, बल्कि हरियाणा जैसे राज्यों से भी तस्करी कर शराब की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में आबकारी विभाग की टीम ने ऋषिकेश में तस्करी कर लाई गई इंपोर्टेड शराब समेत विभिन्न ब्रांड की 110 बोतल बरामद की। साथ ही शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व…

Read More

दो साल ट्रायल के बाद अब सुनवाई हुई पूरी…30 मई को कोर्ट सुनाएगी फैसला, ये है पूरा मामला 18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। घटना के एक सप्ताह बाद चीला नहर से शव बरामद हुआ था। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) में सोमवार सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत 30 मई को मामले में फैसला सुना सकती है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में अदालत के फैसले पर उत्तराखंड के साथ ही देश के लोगों की…

Read More

महिला IFS अफसर के साथ ठगी: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये, तरीका जान चौक जाएंगे ठगों ने इस तरह विश्वास दिलाया कि महिला अफसर शक करते हुए भी ठगी का शिकार हो गईं। साइबर ठगों ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी को ही ठग लिया। ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपये की खरीदारी कर डाली। पीड़ित अफसर को साइबर ठगों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन किया था। ठगों ने इस तरह विश्वास दिलाया कि महिला अफसर शक करते हुए भी ठगी का शिकार हो गईं। कथित रूप से उनके बैंक एप…

Read More

एनएचएआई को बिंदाल- रिस्पना एलिवेटेड रोड का काम सौंपने की तैयारी, अधिकारियों के बीच हो चुकी बैठक एनएचएआई को बिंदाल- रिस्पना एलिवेटेड रोड का काम सौंपने की तैयारी है, जिसे लेकर अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है। देहरादून में जाम की समस्या से निपटने के लिए महत्वाकांक्षी बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड निर्माण का काम नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) को सौंपने की तैयारी है। इसे लेकर लोनिवि और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है। बिंदाल और रिस्पना पर 26 किमी एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार की…

Read More

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी, बॉर्डर 2 के सेट पर हुई सकारात्मक चर्चा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला स्थित बॉर्डर 2 के सेट पर सुप्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ परिषद के संयुक्त सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद थे। मुलाक़ात के दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, लोकेशन विविधता और राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे समर्थन पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी उत्तराखंड…

Read More

मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मंदिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मांडूवाला, देहरादून स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने छात्रावास के शिलान्यास के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छात्रावास, छात्रों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा भारत की स्वतंत्रता के बाद सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्स्थापित करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मंदिर मांडूवाला के विद्यार्थियों द्वारा हाल…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में आयुष विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुर्वेद की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अधिक लोगों को कैसे जोड़ा जाए, इसमें अधिक शोध और अनुसंधान को कैसे बढ़ावा मिले तथा आयुष चिकित्सा को आम जनमानस के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया जाए इस पर योजना तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए शुरुआत में प्रदेश के 25 आयुष एवं वेलनेस सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाए। उन्होंने…

Read More