Author: newskhabardar

देहरादून: चारधाम यात्रा का आज श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पीएम…

Read More

मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Read More

मुख्य सचिव ने लिया जिलाधिकारियों से चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा और सकुशल वापसी हमारी प्राथमिकता: मुख्य सचिव आवश्यक सेवाओं के वाहनों को दी जाए प्राथमिकता मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार से शुरू हो रही गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की…

Read More

चारधाम यात्रा से पहले नकली पनीर गिरोह पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 23 क्विंटल से अधिक नकली पनीर जब्त सहारनपुर से देहरादून तक फैले मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर संयुक्त टीम का शिकंजा चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ —पनीर— को…

Read More

नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का सफल आयोजन उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार में दिनांक 29 अप्रैल 2025 को नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन ऋषिकुल परिसर के सुश्रुत भवन में किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी.), भारत सरकार एवं एन.आई.सी उत्तराखंड के तकनीकी सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय की चिकित्सा सेवाओं को पूर्णतः डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना था। कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में कुलपति महोदय…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को…

Read More

*HAWK EYE निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर।* *आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों का एसएसपी देहरादून ने लिया जायजा।* *ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के दिये निर्देश।* *चार धाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से चलायी जाएंगी चार धाम ट्रैफिक चीता मोबाइल* *यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के…

Read More

चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तरकाशी जिला प्रशासन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को इस बार, पार्किंग से लेकर साफ सफाई की शानदार व्यवस्था देखने को मिलेगी। इस बार आठ स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट कॉम्प्लेक्स के साथ ही कई जगह पार्किंग सुविधा विकसित की गई है। यात्रा शुरु होने से एक दिन पहले जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते यात्रा मार्ग पर शौचालय, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है। चारधाम यात्रा 2025 के सुगम, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालन को…

Read More

चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेश के अस्पतालों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई उड़ान, चारधाम यात्रियों और स्थानीय जनता को मिलेगा त्वरित और प्रभावी उपचार चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले धामी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 45  विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश संख्या 293157/2025 के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सकों को…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की भी अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर की यातायात संकुलन की समस्या को दूर करने हेतु तैयार योजना को धरातल पर शीघ्र से शीघ्र उतारा जाए। मुख्य सचिव ने सचिव लोक निर्माण विभाग को शहर के यातायात संकुलन वाले चिन्हित 10 चौराहों में सुधार के लिए शीघ्र कार्यवाही शुरू करते हुए डीपीआर तैयार किए…

Read More