- यातायात बाधा बनी शराब की 6 दुकानों को शिफ्ट करने का प्रशासन का सख्त आदेश
- उत्तराखंड बना विद्या समीक्षा केंद्र लागू करने वाला देश का पहला राज्य: सीएम धामी
- राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपए
- गोपेश्वर में गुलदार का आतंक लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा गुलदार ग्रामीणों में दहशत
- उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, सेना के शौर्य से रूबरू होंगे छात्र
- विधवा महिला की गुहार पर हरकत में प्रशासन, डीएम ने सुनी राशन कार्ड से जुड़ी फरियाद
- धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: दो संस्थानों का विलय, अतिरिक्त प्रभार वाले निदेशक की नियुक्ति रद्द
- रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
Author: newskhabardar
उत्तराखंड का नाम उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए, नाम बदलने पर अखिलेश यादव का धामी सरकार पर तंज त्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा पर राजनीति शुरू हो गई है। इस फैसले प धामी सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए। इससे पहले कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी इस फैसले पर धामी सरकार को…
*गौतस्करों पर देहरादून पुलिस का वार* *गौमाता के हत्यारे गैंगस्टर ,पंद्रह हजार का इनामी एहसान मुठभेड़ में घायल* *डेढ़ दर्जन मुक़दमे और विकासनगर गौकशी केस में था वांछित* *बदमाश थाना क्लेमेंट टाउन का वांछित अभियुक्त है जिस पर 15000 का इनाम है व हरियाणा कुरुक्षेत्र से भी वांटेड है* *तड़के सुबह मे सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भाग जाना,पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करने…
हरिद्वार के अस्पताल में घुसा जंगली हाथी मची अफरा-तफरी हरिद्वार के जया मैक्सवेल अस्पताल में अचानक एक जंगली हाथी घुस आया, जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने अस्पताल की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ में भगदड़ मच गई। इस अप्रत्याशित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में हाथी को इमारत के अंदर घूमते हुए भी देखा गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर अभी भी डर बना…
निजी स्कूलों की शिकायत के लिए जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश निजी स्कूलों के मनमानी करने पर अब अभिभावक शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने के शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं। प्रदेश के निजी विद्यालयों पर मनमानी फीस वृद्धि और किसी खास दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस तरह की शिकायतों को दर्ज कर उन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती को टोल फ्री नंबर जारी करने के…
खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार… इन ट्रेक पर ग्लेशियर आने से अभी आवाजाही की अनुमति नहीं मिली गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार भले ही आज से खोल दिए गए हो, लेकिन कुछ ट्रेक पर ग्लेशियर आने से अभी आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है। गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू्, नेलांग और गरतांगगली के गेट पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि अभी गोमुख और केदारताल ट्रेक पर ग्लेशियर आने के कारण आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन नेलांग और गरतांगगली का दीदार के लिए पर्यटकों को आज से अनुमति मिलनी शुरू हो गई है। गंगोत्री…
सीएम धामी के कड़े निर्देश, बख्शे नहीं जाएंगे मिलावटखोर, जांच समिति का गठन, तीन दिन में रिपोर्ट देगी समिति प्रदेशभर में एफडीए के ताबड़तोड़ छापे, अब तक पंद्रह सौ से अधिक दुकानों में छापे, दो दर्जन दुकानों को नोटिस, बड़ी मात्रा में कुट्टू का आटा किया गया नष्ट स्वास्थ्य सचिव व खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दूषित कुट्टू के आटे से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के प्रकरण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह समिति…
सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन से बढ़ा राजस्व उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर ने कहा है कि राज्य सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन से राजस्व लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्वास डाबर ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पूंजीगत परिव्यय बढ़ा रही है, 2019-20 में राज्य का पंजीगत परिव्यय 5414 करोड़ रुपए था जो 2024-25 में बढ़कर करीब 11 हजार करोड़ रहा। सरकार इसे नए वित्तीय वर्ष में 15 हजार करोड़ के पार ले जाने का प्रयास कर रही है। जबकि दूसरे हिमालयी राज्य इस मोर्चे पर उत्तराखंड से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं उनमें श्री हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, सुश्री ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, श्रीमती गंगा विष्ट जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्री श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए विभाग वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव एवं वार्षिक कार्ययोजना करें तैयार-सीएस मा0 मंत्रिमण्डल के प्रस्ताव ससमय भेजे जाएं चारधाम यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं हेतु अलग-अलग सचिवों का भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम तय नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज सचिवालय में आयोजित अपनी पहली सचिव समिति की बैठक में सभी विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने पूंजीगत मद पर व्यय बढ़ाने के लिए प्रयास के साथ विभागों…
पीएम मोदी ने राज्य सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कर्मठ और ऊर्जावान बताते हुए कहा ये तीन साल राज्य के उत्थान में बड़ी उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ये तीन वर्ष श्सेवा, सुशासन और विकासश् के रूप…

