Author: newskhabardar

हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरी कार, कई घायल हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के पास एक बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित स्विफ्ट कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक समेत सभी सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधा नीचे आ गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों…

Read More

केदारनाथ में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक आसान नौटियाल ने दी है। आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने के लिए वहां पर मांस, मछली व शराब परोसने का काम करते हैं। ऐसे में उन लोगों को चिन्हित करते हुए उन पर प्रतिबंध लगाया जायेगा उनका भी यही प्रायस है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी वहां पर तमाम लोगों के साथ बैठक की जिसमें यह सुझाव भी आया था कि गैर हिंदू केदारनाधाम को बदनाम बदनाम…

Read More

*दून अस्पताल में आधा दर्जन चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार* *स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विधिवत शुभारम्भ* *कहा, अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगी हर प्रकार की सुविधाएं* देहरादून, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, साथ ही उन्हें समय पर बेहरत चिकित्सा सुविधाएं भी मिल सकेंगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का विधिवत…

Read More

*जनपद देहरादून: चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।* आज दिनांक 15 मार्च 2025 को प्रातःथाना चकराता के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु उक्त सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त कार (UK16F8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोग सवार थे।…

Read More

*जनपद बागेश्वर : अतिवृष्टि के चलते सैलानी गांव में आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन* आज दिनांक 15 मार्च 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष बागेश्वर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि ग्राम सैलानी में एक मकान क्षतिग्रस्त होने से कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट कपकोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सैलानी गांव में लगातार हो रही अतिवृष्टि के…

Read More

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर क्रांति जारी, सीएम धामी के खटीमा आवास पर लगा स्मार्ट मीटर* *राज्य के 15.87 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में लगना है स्मार्ट मीटर, सरकारी प्रतिष्ठानों में भी तेजी से लगेगा स्मार्ट मीटर* देहरादून । उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर क्रांति को आगे बढ़ाते हुए, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित निजी आवास, तराई नगला परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। यह कदम प्रदेश के 15.87 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जिससे उत्तराखंड में अत्याधुनिक बिजली प्रबंधन की नई शुरुआत होगी। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं…

Read More

*यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की बैठक* *रैश ड्राइविंग तथा ड्रंक एंड ड्राइव के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु रात्री में थाना पुलिस के अतिरिक्त नियुक्त रहेंगी यातायात पुलिस के 02 इन्टरसेप्टर वाहन* *दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर उक्त स्थानों पर नियुक्त किया जायेगा अतिरिक्त पुलिस बल* आज दिनांक 15-03-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा जनपद की यातायात व्यवस्था को लेकर जनपद के आला अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था के और अधिक प्रभावी संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन…

Read More

सीएम आवास पर व्यस्त दिनचर्या के बीच सीएम धामी ने क्रिकेट खेलते हुए फिट इंडिया का संदेश दिया सोशल मीडिया में वीडियो डालते हुए सीएम ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच आज बेटे के साथ क्रिकेट खेला। अनुशासित लाइफस्टाइल और नियमित व्यायाम ही स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें नई पीढ़ी को किसी न किसी खेल में रुचि रखने और नियमित रूप से खेलने के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।* “मैदान में क्रिकेट, सरकार में परफेक्ट—सीएम धामी का मैनेजमेंट हर जगह हिट!” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ सरकार चलाने में ही नहीं, बल्कि हर रोल में परफेक्ट…

Read More

सजने लगा श्री दरबार साहिब रौनकों में लगे चार चांद श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़ रविवार को संगतें कंधे पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकंे और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट को लेकर मेला बाजार दुकानदारों के चेहरें पर रौनक है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली…

Read More

देहरादून:  संस्कृत भाषा में क्रिकेट कमेंट्री का नया अध्याय शुरू हो गया है। श्री रघुनाथ कीर्ति संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग में आयोजित विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में इन दिनों संस्कृत भाषा में कमेंट्री की जा रही है। यह पहल डॉ. श्रीओम शर्मा के नेतृत्व में की गई है, जिन्होंने क्रिकेट से जुड़े 150 से अधिक नए संस्कृत शब्दों का निर्माण किया है। इन शब्दों का उपयोग करके छात्र-छात्राएं मैचों की रोमांचक कमेंट्री कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में दो छत्राएं भी शामिल हैं। कमेंट्री में संस्कृत केे अलावा उत्तराखंड की दोनों बोलियों गढ़वाली…

Read More