Author: newskhabardar

उत्तराखंड में अब कोई भी सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने से पहले आईटीडीए की मंजूरी अनिवार्य मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी विभाग यदि कोई नया सॉफ्टवेयर या मोबाइल ऐप विकसित कराना चाहते हैं, तो उन्हें पहले आईटीडीए की तकनीकी टीम से अनुमोदन लेना होगा. उत्तराखंड में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. अब प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग का सॉफ्टवेयर या मोबाइल ऐप बनाने से पहले सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की अनुमति अनिवार्य होगी. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध…

Read More

नैनीताल हाईकोर्ट ने फोरलेन रोड के लिए 3300 पेड़ों के कटान पर लगाई रोक, जंगल बचाने का आदेश – ऋषिकेश-भानीवाला के बीच फोरलेन रोड बनाना चाहती है सरकार, फोरलेन रोड बनाने के लिए एलीफेंट कॉरीडोर के पेड़ काटने पड़ते उत्तराखंड में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 3300 पेड़ों के कटान पर नैनीताल हाईकोर्ट रोक लगा दी है. देहरादून ऋषिकेश से भानीवाला तक फोरलेन रोड बन रही है. प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान करीब 3300 पेड़ों की कटाई होनी है. देहरादून की एक नागरिक पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से इस मामले को नैनीताल हाईकोर्ट ले गई थी.देहरादून में 3300 पेड़ों…

Read More

पीसीएस मुख्य परीक्षा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य के पद को लेकर नया अपडेट आया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी नई जानकारी साझा की है. इसमें PCS मुख्य परीक्षा का एक पेपर रद्द करने की जानकारी दी गई है. वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य के खाली पदों पर भी सीधी भर्ती की तारीख घोषित की गई है.उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य के पद को लेकर नया अपडेट दिया है. राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रधानाचार्य के खाली पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया…

Read More

आईफा अवॉर्ड जीतने के बाद देहरादून पहुंचे जुबिन नौटियाल, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने घेरा, भव्य स्वागत आईफा अवॉर्ड जीतने के बाद सिंगर जुबिन नौटियाल देहरादून पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) अवार्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचने पर जुबिन नौटियाल का भव्य स्वागत किया गया। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके सैकड़ो प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद जुबिन नौटियाल एयरपोर्ट से अपने घर देहरादून को रवाना हुए। जुबिन नौटियाल एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। गले में गेंदे…

Read More

देहरादून महिला दारोगा ने अपने विभाग के ही सिपाही पर लगाए ब्लैकमेलिंग और बलात्कार का आरोप।अधिकारियों ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल संज्ञान ले दर्ज किया मुकदमा। टेलनगर कोतवाली में आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज। पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िता के बयान दर्ज। मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में लगाई एप्लिकेशन। मामलें की गंभीरता को देखते हुए SSP ने एसपी देहात को सौंपी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी। ब्लैकमेलिंग बलात्कार सहित लगाए कई गंभीर आरोप।

Read More

देहरादून- शक्ति नहर, डाकपत्थर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने बरामद किया युवती का शव* SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा शक्ति नहर में सर्चिंग के दौरान एक युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस चौकी बाजार, कोतवाली विकासनगर द्वारा 03 दिन पूर्व SDRF को सूचित किया गया था कि शक्ति नहर में एक युवती डूब गई है, जिसके बाद से ही SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर में लगातार सर्चिंग की जा रही थी। SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान आज शमा पुत्री महमूद, उम्र-16 वर्ष, निवासी- भीमावाला विकासनगर का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Read More

जनपद देहरादून- मसूरी रोड़, शिखर फॉल के पास खाई में गिरे युवक का SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू* आज दिनाँक 13 मार्च 2025 को सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी रोड, शिखर फॉल के पास एक व्यक्ति पैर फिसलने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SI राजबर सिंह राणा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए खाई…

Read More

उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. शासकीय आवास पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ लोक पर्व फूलदेई का त्यौहार मनाया इस विशेष अवसर पर स्थानीय वेशभूषा में सजे सवरे बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ फूलदेई का त्यौहार मनाया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि स्थानीय वेशभूषा में सजे-संवरे बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। ईश्वर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. प्रकृति का आभार प्रकट करने और बसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक लोकपर्व फूलदेई न केवल सांस्कृतिक…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए, आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को तिलक रोड़ देहरादून स्थित आर.एस.एस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग कर सभी स्वयंसेवकों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ, शैलेंद्र, संजय,  सतेंद्र, भाजपा महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More