आखिरकार चमोली के बड़बोले जिला आबकारी अधिकारी को भारी पड़ी शिकायत !
Action : Chamoli district excise officer attached head Quoter, Direct complaint of seniors would be the reason !
आखिरकार चमोली के बड़बोले जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी पाठक की हेकड़ी का आबकारी विभाग ने संज्ञान ले लिया है और उनको तत्काल प्रभाव से देहरादून मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, हलांकि आधिकारिक भाषा में इस तबादले को प्रशासनिक आधार पर बताया गया है लेकिन सब जानते हैं कि तबादले की असली बजह उनका खुद का अति उत्साह रहा है । गौरतलब है कि हाल ही में दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी ने विभागीय प्रटोकॉल के इतर सीधे मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज दिया था जिसका खामियाजा उनको भुगतना ही था । आबकारी विभाग का आदेश नीचे दिया जा रहा है ।
एतद्वारा श्री दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी,जिला आबकारी अधिकारी,चमोली को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड में सम्बद्ध किया जाता है।
2 सम्बद्ध अवधि में श्री त्रिपाठी का वेतनादि कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड के अधिष्ठान मद से वहन किया जायेगा।
3-उक्त अवधि में जनपद चमोली में कार्यरत वरिष्ठतम आबकारी निरीक्षक अग्रिम आदेशों तक प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, चमोली का अतिरिक्त प्रभार के दायित्वो का निर्वहन करेंगे, जिस हेतु उन्हें अलग से कोई वेतन भत्ते देय नही होंगे।