खुशखबरी : मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ! सीएम धामी ने पार्टी नेताओं को बना दिया राज्य मंत्री ।
Good News: Before reshuffle, CM Pushkar singh Dhami has given state minister rank to senior BJP leaders in uttarakhand.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहे जाने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले संगठन के नेताओं को खुश कर दिया है, गौरतलब है कि संगठन के नेता लम्बे अरसे से अपने लिए लाल बत्ती का इंतजार कर रहे थे लेकिन समय लगने की वजह अब कई नेता तो मायूस हो चुके थे लेकिन सीएम धामी ने पार्टी नेताओ को लाल बत्ती देकर अब उनको लगेगा जैसे उन्हें संजीवनी बूटी मिल गई है और अब वो और ज्यादा उत्साह से पार्टी संगठन के लिए काम करेंगे। हलांकि धामी मंत्रिमंडल का विस्तार भी अभी अनुमानित है देर सबेर धामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो सकता है लेकिन फिलहाल पार्टी संगठन के नेताओं को दायित्वधारी बनाकर सीएम धामी ने खुश करने की एक कामयाव कोशिश जरूर की है ।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे गये है।
सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।



