News Khabardar | Dehradun |
30 सितम्बर तक बच्चा पैदा करें, नहीं तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ : शंगडोंग शंटियन ।
Population Fertility is big issue now in neighboring country, company given ultimatum to its staff for plan family by 30 th september-25.

Population Fertility: भारत में अब भी बड़ी आबादी एक बड़ी समस्या है। लेकिन कुछ ही दशक पहले तक ये समस्या पूरी दुनिया में चिंता का विषय थी। लेकिन,अब दुनिया के तमाम देशों में घटती आबादी एक बड़ी समस्या बन गई है। कुछ सालों पहले तक दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश कहलाने वाला चीन अब अपनी घटती आबादी से परेशान है। इस वक्त दुनिया में भारत सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क है। बीते तीन-चार दशकों में चीन ने बेहिसाब आर्थिक तरक्की की है । और इस प्रगति का सबसे बुरा असर वहां के युवाओं पर पड़ा है। युवा अपने कैरियर और पैसों की चाहत में इस कदर जुनूनी हो चुके हैं कि उनका परिवार नामक संस्था से भरोसा उठ गया है या यूं कहें कि वो परिवार नाम की संस्था पर भरोसा ही नहीं करते हैं । यही हाल चीन के पड़ोसी देशों जापान और दक्षिण कोरिया का भी है । इस वक्त दक्षिण कोरिया में फर्टिलिटी रेट दुनिया में सबसे निचले स्तर पर आ गई है।

30 सितम्बर तक बच्चा पैदा करें, नहीं तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ : शंगडोंग शंटियन ।
Population Fertility is big issue now in neighboring country, company given ultimatum to its staff for plan family by 30 th september-25.
Population Fertility
चीन में घटती फर्टिलिटी रेट से वहां का ड्रैगन भी बेहद परेशान है । अगर यही ट्रेंड रहा तो आने सालों में चीन में कामकाजी लोगों की भारी कमी हो जाएगी। ऐसे में सरकार ने अपनी जनसंख्या नीति में बदलाव किया है। चीन की सरकार ने एक बच्चे की नीति को खत्म कर दिया है। पहले चीन में एक दंपत्ति एक बच्चे का नियम था। अब चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वह अगले नौ महीने के दौरान बच्चे पैदा करें वरना उनको नौकरी से निकल दिया जाएगा।
Population Fertility
यह कंपनी है, शंगडोंग शंटियन केमिकल ग्रुप। इसने एक आंतरिक आदेश में कहा है कि हमारे कर्मचारी मेहनती और भरोसेमंद हैं । वे देश की बेहतरी के लिए बच्चे पैदा करना चाहते हैं । इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि कर्मचारी 30 सितंबर तक वो अपनी फैमिली प्लानिंग कर लें वरना…शंगडोंग शंटियन चीन की एकमात्र कंपनी नहीं है, जो ऐसा आदेश दे रही है। कुछ सप्ताह पहले एक लोकप्रिय सुपर मार्केट चेन ने भी अपने कर्चारियों के लिए ऐसा ही कुछ आदेश जारी किया था। उसने कहा कि युवा जोड़े शादी-सगाई में गिफ्ट की डिमांड न करें । हलांकि चीन में इन कंपनियों के इन तुगलकी फरमानों की खूब आलोचना भी हुई ।
Population Fertility
इस बीच ड्रैगन भी अपने देश में आबादी की मौजूदा दर (Population Fertility) को बनाए रखने के लिए नया नियम भी लागू करने की तैयारी में है । वह कम उम्र में ही शादी की अनुमति देने वाला है। अभी चीन में शादी के लिए लड़कों की न्यूनतम उम्र 22 साल और लड़कियों की न्यूनतम उम्र 21 साल है । लेकिन अब सरकार के पास शादी के लिए लड़का-लड़की की उम्र 18 साल करने का प्रस्ताव आया है । चीन की आर्थिक प्रगति के साथ से वहां लिविंग कॉस्ट में काफी बढ़ोतरी हुई है। युवाओं का एक वर्ग कहना है कि वो कॉस्ट बढ़ने की वजह से वह बच्चे पैदा नहीं करना चाहते हैं । साथ एक वर्ग अपनी निजी आजादी का हवाला देकर बच्चा पैदा नहीं करना चाहता ।



