जहरीले कुट्टू के कहर के बाद हरकत में आया स्थानीय प्रशासन इस सप्लायर समेत 03 गिरफ्तार, सहरानपुर का मुख्य सप्लायर अभी फरार ।
Dehradun : Adulterated Kuttu flour affected toll reached 345, Local administration is now on full swing agaist accuses.
राजधानी देहरादून में कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों को खाने से बीमार पड़े लोगों का आंकड़ा 200 से बढ़कर अब 345 को पार कर गया है। स्थिति यह है कि शहरभर से लोग बीमार अवस्था में अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार फूड पॉइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे लोगों में से 237 को भर्ती कराना करना पड़ा। हालांकि, देर रात तक 95 को डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। उधर, कुट्टू से मचे हाहाकार के बाद मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन की मशीनरी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी रही।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने वसंत विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसएसपी अजय सिंह की निगरानी में पुलिस ने भी तत्परता दिखाते सहारनपुर के मुख्य सप्लायर विकास गोयल (चक्की मालिक), देहरादून के सप्लायर लक्ष्मी ट्रेडिंग के मालिक शिशुपाल चौहान व मैसर्स गोविंद सहाय शंकर (वसंत विहार) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देहरादून के स्थानीय सप्लायर लक्ष्मी ट्रेडर से जिन दुकानों को यह आटा बेचा गया था, उन 30 दुकानों से कुट्टू का आटा जब्त कर लिया गया।
जहरीले कुट्टू के कहर के बाद हरकत में आया स्थानीय प्रशासन इस सप्लायर समेत 03 गिरफ्तार, सहरानपुर का मुख्य सप्लायर अभी फरार ।
Dehradun : Adulterated Kuttu flour affected toll reached 345, Local administration is now on full swing agaist accuses.
पुलिस ने जब स्थानीय सप्लायर शिशुपाल चौहान से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका देहरादून स्थित शिमला बाइपास पटेलनगर क्षेत्र में भी गोदाम है। वहां कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि वसंत विहार निवासी मैसर्स गोविंद सहाय शंकर ने यह आटा बेचा था। शिशुपाल चौहान व मैसर्स गोविंद सहाय शंकर ने बताया कि उन्होंने सहारनपुर में मोरगंज जामा मस्जिद के पास चक्की मालिक विकास गोयल से यह आटा खरीदा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिशुपाल चौहान के साथ ही सप्लाई चेन से जुड़े सहारनपुर निवासी दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चक्की मालिक विकास गोयल फरार चल रहा है।


