उत्तराखंड़ में शिक्षा विभाग के लिए आज आई बुरी खबर, सड़क हादसे में हुई 3 शिक्षकों की मौत ।
Major Road Accident in Tehri district of Uttarakhand, 3 teacher lost their life.

गर्मी का सीजन आते ही उत्तराखंड़ में सड़क हादसों में इजाफा होना शुरू हो जाता है, अभी – अभी चम्बा के कोटी कालोनी सड़क मार्ग में जाख इलाके के पास एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी,बताया जा रहा है कि उस कार में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है ,बताया ये भी जा रहा है कि यें तीनों ही लोग शिक्षा विभाग में टीचर के पदों पर तैनात थे, जिनमें 2 पुरूष 1 महिला थी ।




