यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यमुनोत्री धाम के पुरोहित नाराज, कल हो सकता है विरोध में धरना !
Yatra arrangements are not up to the mark- Yamunotri Purohits, Now Purohits are in opposing mood.
यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। तीर्थयात्रा शुरू होने में अब मात्र 25 दिन शेष हैं, लेकिन धाम में घाट, महिला स्नान कुंड और अन्य आवश्यक कार्य अधूरे पड़े हैं।
यमुनोत्री धाम के पंडा समाज ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार और प्रशासन के वादे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर कल यमुना जयंती के अवसर पर पुरोहित विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आज पुरोहितों ने डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो यात्रा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।



